Wednesday, April 8, 2026

सुभारती में कैमरा फेसिंग और स्टेज पोज़ेस पर मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिजाइन के फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन विभाग द्वारा सत्यजीत रे ऑडिटोरियम में कैमरा फेसिंग एंड स्टेज पोज़ेस” विषय पर दिवसीय मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन अंतरराष्ट्रीय फैशन शो डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध कोरियोग्राफर कपिल गौहरी द्वारा किया गयाजो ग्रूमिंग और स्टेज प्रेजेंटेशन में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।


यह कार्यक्रम प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्राप्राचार्य एवं डीनएनबीएससीएफएफ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया तथा इसका सह-संयोजन डॉ. नेहा सिंहविभागाध्यक्षफैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. भावना ग्रोवरडॉ. आशीष मिश्राडॉ. राशिकाडॉ. सुरभि दासदेवसुनीलकी त्यागीअनीशा आनंदश्रद्धा यादवशैलजामोनिकानीतू तेवतिया एवं रघुवेंद्र सहित कई विशिष्ट संकाय सदस्य उपस्थित रहेजिनके उत्साहवर्धन ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया। कार्यशाला का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात मां सरस्वती की वंदना कर ज्ञान एवं सृजनात्मकता की इस यात्रा का आरंभ किया गया। इस कार्यशाला में सुभारती विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 50 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की, जो मॉडलिंग एवं स्टेज प्रेजेंटेशन के प्रति उनकी गहरी रुचि को दर्शाता है।


कपिल गौहरी ने प्रतिभागियों को मॉडलिंग के मूलभूत सिद्धांतों से परिचित कराया। साथ ही प्रभावी कैमरा फेसिंग तकनीकों और मंच पर गरिमा बनाए रखने के महत्व पर व्यावहारिक जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को विभिन्न वॉकिंग स्टाइल्स, विशेषकर रैम्प वॉक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हें परिधानों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने के तरीके सिखाए गए। कार्यशाला के अंतर्गत डायनामिक स्टेज फॉर्मेशन तैयार करने, स्पेशल अवेयरनेस को समझने तथा मंच का प्रभावी उपयोग करने पर भी सत्र आयोजित किए गए। इंटरएक्टिव डेमोंस्ट्रेशन एवं प्रैक्टिकल अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रोफेशनल मॉडलिंग के मानकों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इन सत्रों ने विद्यार्थियों को मंच भय से उबरने और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया।


No comments:

Post a Comment