Thursday, April 30, 2026

महिलाओं को 33% आरक्षण के लिए जागरूक किया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल महाविद्यालय में नगर की पूर्व एम.एल.सी डॉ. सरोजनी अग्रवाल व उनकी टीम उपस्थित हुई l कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य किरण प्रदीप ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. शुभा मालवीया ने किया।


कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व एम. एल. सी. डॉ सरोजनी अग्रवाल ने छात्राओं को नारी वंदन अधिनियम  के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण के लिए जागरूक किया और साथ ही बताया कि यदि संसद में यह अधिनियम पारित हो जाता है तो महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ जाएगी। इसके लिए सभी महिलाओं को प्रयासरत रहना चाहिए। इसके पश्चात कार्यक्रम में मेरठ महिला महानगर की अध्यक्षा ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि बीना बाधवा ने भी छात्राओं के समक्ष महिलाओं के अधिकारों, की बात रखी उन्होंने बताया कि आज महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं के आरक्षण और लैंगिक समानता के लिए नारी वंदन अधिनियम  विपक्ष  के लोगो की वजह से संभव नहीं हो सका और इसके लिए हमें अपने दिलों में आक्रोश भरना होगा और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। 


महाविद्यालय की प्राचार्या ने भी छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि कैसे पुराने समय में महिलाएं बंदिशों में रहती थी और आज उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए नई नई दिशाएं मिल रही है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की डीन डॉ राखी त्यागी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक आचार्य, ऑफिस स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहें।


No comments:

Post a Comment