Thursday, April 30, 2026

सीआईएससीई: ऐश्वर्या ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा ऐश्वर्या ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। ऐश्वर्या ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीसीएम ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है।


ऐश्वर्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों दादाजी दिनेश गोयल, ताऊजी गौरव गोयल एडवोकेट, ताईजी निधु गोयल तथा माता खुशबू गोयल को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन किया। ऐश्वर्या ने सोफिया गर्ल्स स्कूल की अध्यापिकाओं एवं प्रोब एजुकेशन के सभी मेंटर्स के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। ऐश्वर्या ने कहा कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा और समर्पित प्रयासों के कारण ही वह यह उपलब्धि प्राप्त कर सकीं। परिवारजनों, विद्यालय परिवार, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने ऐश्वर्या को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment