नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय आपातकालीन दिवस के अन्तर्गत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से सबको यह बताने का प्रयास किया कि आपातकाल के समय जनमानस को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ा, साथ ही आपातकाल के दुष्प्रभाव के विषय में भी बताया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की प्रवक्ता मिस अंजू ने किया। कार्यक्रम में डॉ. पूजा राय, मिस राधा गोस्वामी आदि का सहयोग व उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment