Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 30, 2026

रोबोटिक्स कार्यशाला का समापन, नवाचार के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET) में माननीय कुलपति महोदया प्रोफेसर संगीता शुक्ला जी के संरक्षण में आयोजित “Robotics Kickstart” 20 घंटे की कार्यशाला का गुरुवार को समापन कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पौध भेंट कर किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान युग में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्र युवाओं के लिए असीम संभावनाएं लेकर आए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे तकनीकी ज्ञान को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर उसे नवाचार और समाज के विकास में उपयोग करें। निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के मूलभूत सिद्धांतों से लेकर उसके व्यावहारिक उपयोग तक समझाने में अत्यंत उपयोगी रही है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ता अर्पित जून (यूनिवर्सिटी ऑफ पोजनान, पोलैंड) एवं सिद्धार्थ ने छात्रों को रोबोटिक्स, माइक्रोकंट्रोलर आधारित प्रणालियों तथा उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा आयोजन समिति एवं छात्र स्वयंसेवकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. शिवम गोयल (संयोजक) के नेतृत्व में आयोजन टीम के सदस्यों — इंजीनियर सौरभ गौर, इंजीनियर प्रवीण कुमार, डॉ. अर्पित छाबड़ा, डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ पंकज, श्री योगेश कौशिक, श्री पीयूष बत्रा एवं श्री अशोक, विद्यार्थी सिद्धार्थ, तानिया, अनन्या, रविंद्र, प्रखर का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही छात्र स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका ने कार्यक्रम को सुचारु एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में डॉ. शिवम गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके उपरांत सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here