Breaking

Your Ads Here

Monday, April 20, 2026

वनप्लस नॉर्ड सीई6 सीरीज़ 7 मई को लॉन्च होगी

 

नित्य संदेश ब्यूरो 

नोएडा। ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड, वनप्लस द्वारा 7 मई को भारत में वनप्लस नॉर्ड सीई 6 सीरीज़ लॉन्च की जा रही है। इस सीरीज़ में वनप्लस नॉर्ड सीई6 के साथ दो सालों के बाद सबसे पसंदीदा वनप्लस नॉर्ड सीई6 लाईट की वापसी शामिल है। यह सीरीज़ फास्ट और स्मूथ अनुभव प्रदान करने की वनप्लस की विरासत को आगे बढ़ा रही है और साथ ही दैनिक उपयोग में शक्तिशाली परफॉर्मेंस, भरोसेमंद एंड्योरेंस और रिफाईंड डिज़ाईन पेश कर रही है।

वनप्लस नॉर्ड सीई6 तीन आकर्षक रंगों - फ्रेश ब्लू, लुनार पर्ल और पिच ब्लैक में उपलब्ध होगा। यह प्रीमियम स्टाईल के साथ बेहतरीन फंक्शनैलिटी प्रदान करेगा। इसका डिज़ाईन शानदार होने के साथ बहुत ही मजबूत भी है। वनप्लस नॉर्ड सीई6 लाईट वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाईट की विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जो एमेज़ॉन पर सेल के पहले दिन सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन था। यह दो आकर्षक रंगों - विविड मिंट और हाईपर ब्लैक में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए डिज़ाईन किया गया है, जो बोल्ड और मिनिमलिस्ट स्टाईलिंग पसंद करते हैं।

वनप्लस नॉर्ड सीई6 एक ऑलराउंडर परफॉर्मर है। यह पॉवर, एफिशियंसी और रिस्पॉन्सिवनेस का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है। यह स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 मोबाईल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसके साथ एक समर्पित टच रिफ्लेक्स चिप शक्तिशाली ड्युअल चिप आर्किटेक्चर प्रदान करती है, ताकि दैनिक कामों और भारी गेमिंग के दौरान लगातार स्मूथ परफॉर्मेंस मिल सके। इस एडवांस्ड सेटअप द्वारा 144एफपीएस तक बहुत ही स्मूथ गेमप्ले संभव होता है। साथ ही, 3200 हर्ट्ज़ के इंस्टैंट एवं अत्यधिक रिस्पॉन्सिव सैंपलिंग रेट के साथ एक इन्हेंस्ड टच प्रेसिज़न अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर अनुभव प्रदान करता है।

फास्ट चार्जिंग और लंबे समय तक विश्वसनीयता के साथ 8000 एम.ए.एच की शक्तिशाली बैटरी वनप्लस नॉर्ड सीई6 में अपने सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली, 8,000 एम.ए.एच की बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, ताकि डाउनटाईम कम से कम रहे। एक बार की चार्जिंग में यह स्मार्टफोन 2.5 दिन से अधिक समय तक चलता है, जिससे दैनिक कामों के लिए लगातार परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें ऑल-सिनारियो बायपास चार्जिंग जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो स्मार्टफोन के भारी इस्तेमाल के दौरान भी हीट को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, 27वॉट की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सुविधा को और अधिक बढ़ा देती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here