नित्य संदेश ब्यूरो
गजरौला। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल "विम्स" के अस्थि रोग विभाग के चिकित्सको ने बिजनौर के एक 18 वर्षीय युवक अयान को बहुत जटिल टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टी0एच0आर0) की सफल सर्जरी द्वारा नया जीवन दे दिया।
सर्जरी करने वाले चिकित्सको की टीम ने बताया कि वैसे तो प्रतिवर्ष अपने हाॅस्पीटल में सैकडों ’’कूल्हा एवं टुटना प्रत्यारोपण’’ होते है पर इस केस में युवक की कूल्हे के आस-पास की सभी हड्डियाँ एवं मासपेशियाँ पूरी तरह विकृत/खराब हो चुकी थी। ऐसे में यह पूर्णतया सफल सर्जरी ना सिर्फ उस मरीज के लिए बल्कि पूरे अस्थि रोग विभाग के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। हड्डी रोग विभाग की इस शानदार उपलब्धि से गदगद समूह अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने सभी को शुभकामनाऐं देते हुए पश्चिमी यू0पी0 के लोगों को सबसे सस्ती विश्वस्तरीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सेवाऐं देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। टोटल हिप रिप्लेसमेन्ट (सम्पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण) टी0एच0आर0 की इस सफल जटिल सर्जरी के बारे में विस्तार से बताते हुए वेंक्टेश्वरा के प्रतिकुलाधिपति एवं संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डाॅ0 राजीव त्यागी एवं इस सफल सर्जरी को अंजाम देने वाले वरिष्ठ आर्थो सर्जन डाॅ0 अल्ताफ ने बताया कि आमतौर पर बीस वर्ष की आयु से पहले कूल्हा प्रत्यारोपण बहुत ही दुर्लभ होता है। कोई भयानक चोट ट्रामा या एक्सीडेंट होने पर ही ऐसी स्थिति आती है। अयान की कूल्हे की हड्डी के साथ-2 आस-पास की छोटी हड्डियां व मासपेशियां बहुत ही विकृत/खराब हालत में थी, एवं यह दिल्ली व गुरूग्राम के नामचीन हाॅस्पीटल से ईलाज कराकर वापस निराश लौटा था। आज इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक करके युवक का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण हो गया है। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है एवं कुछ दिनों में पूरी तरह चलने फिरने लगेगा। सबसे बड़ी बात कि आयुष्मान के अन्र्तगत यह बिल्कुल मुफ्त हुई है।
टी0एच0आर0 की इस जटिल सफल सर्जरी करने वालो की टीम में एच0ओ0डी0 डाॅ0 नजमुल हुदा के निर्देशन में वरिष्ठ हड्डी रोग डाॅ0 अल्ताफ, डाॅ0 अरविन्द, डाॅ0 सचिन टूटू, एनस्थीसिया के डाॅ0 विपिन एवं डाॅ0 सुखविन्दर सूक्कू आदि लोग उपस्थित रहे। आर्थो विभाग की इस शानदार उपलब्धि पर बधाईयां देने वालो में कुलपति प्रो0 (डाॅ0) कृष्ण कान्त दवे, वित्त सलाहकार सी0ए0 युवराज सिंह, डीन डाॅ0 प्रभु एम0एच0, मेडिकल सुप्रींटेंडेन्ट डाॅ0 डी0 पाटिल, हाॅस्पिटल जी0एम0 मेघा सबरवाल, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment