Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 26, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में प्रो. (डॉ.) शहरोज़ आलम रिज़वी का शैक्षणिक दौरा



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में  डॉ. शहरोज़ आलम रिज़वी, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ ने स्वामी विवेकानंद शोध पीठ का शैक्षणिक दौरा किया। यह दौरा अकादमिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने, शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।


विश्वविद्यालय आगमन पर उनका स्वागत प्रो. (डॉ.) मोनिका मेहरोत्रा, प्रोफेसर एवं संयोजिका, स्वामी विवेकानंद शोध पीठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में डॉ. रिज़वी ने शोध पीठ के शैक्षणिक वातावरण, शोध-उन्मुख गतिविधियों एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान केवल ज्ञान प्रदान करने के केंद्र नहीं, बल्कि समाज के बौद्धिक विकास के प्रमुख स्तंभ होते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र रहा। इसी दौरान डॉ. रिज़वी ने शोध पीठ के पुस्तकालय एवं संग्रहालय का भी अवलोकन किया और स्वामी विवेकानंद के ह्लवसुधैव कुटुम्बकम्ह्व के दर्शन, नई शिक्षा नीति 2020 तथा वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा, डॉ. अजय कुमार वर्मा, प्रो. (डॉ.) सुधीर त्यागी सहित विभाग के सभी फैकल्टी उपस्थित रहे।


--


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here