नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के जनरल मोहन सिंह क्रीडांगण में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी 3७3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का तीसरा दिन खेल प्रेमियों के लिए अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालय टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर ने सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, प्रयागराज को 19झ्र9 के अंतर से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की, वहीं पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला ने मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन को 21झ्र11 से पराजित करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली ने जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के खिलाफ 21झ्र11 से जीत हासिल की, जबकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर को 21झ्र09 से हराया। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोट्टायम ने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान को 21झ्र08 से परास्त किया। वही महिला वर्ग में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने माधव यूनिवर्सिटी, राजस्थान 21झ्र03 से हराया।
मैदान पर खिलाड़ियों के जोश, तेज़ी और शानदार तालमेल ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। हर मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांच का नया अध्याय साबित हुआ। इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर कहा की यह सफलता आप लोगों के समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट टीम भावना का प्रतीक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी इसी उत्साह के साथ खेलेंगे, वहीं शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष एवं खेल समिति के चेयरमैन लेफ्टिनेंट (डॉ.) संदीप चौधरी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना से सभी को प्रभावित किया है, साथ ही सुभारती विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डॉ.) सरताज अहमद ने पंजाबी यूनिवर्सिटी को बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर, डॉ. मंजू अधिकारी पांडेय, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ निशांत, डॉ अंकित, डॉ दीपक राघव, शुभम राठी, शरद पंवार, मिस दीपांशु सहित विभाग के समस्त फैकल्टी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment