Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 24, 2026

जन-सुनवाई मे मौके पर समाधान से, उपभोक्ताओं को मिली तत्काल राहत

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पश्मिांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देते हुए, संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ मे प्रबन्ध निदेशक महोदय, श्री रवीश गुप्ता(IAS) की अध्यक्षता मे जन-सुनवाई का आयोजन किया गया, 

इस जन-सुनवाई का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सीधे सुनतेे हुए उनका त्वरति एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। जन-सुनवाई के दौरान मेरठ, नोएडा, गजरौला एवं बुलन्दशहर आदि जनपदों से आए उपभोक्ताओं द्वारा बिलिंग, मीटर, विद्युत अपूर्ति एवं सोलर आदि से संबंधित कुल 48 शिकायते प्रस्तुत की गई। 

सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कई प्रकरणों मे, मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतों का समाधान किया गया जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्राप्त हुई। शेष लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को निर्देेशित किया गया की सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए साथ ही यह भी निर्देश दिए गए की प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए, उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये। जन-सुनवाई के दौरान अधिकारियों को उपभोक्ता समस्या समाधान मे, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए गए ताकि उपभोक्ताओं को, बेहतर सेवाए प्रदान की जा सकें।  
 
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इस बात पर विशेष बल दिया की सभी शिकायतों का निस्तारण, पारदर्शी एवं वाबदेही तरीकेे से किया जाए, साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाए प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जन-सुनवाई एवं उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित हो सके। 

जन-सुनवाई के अवसर पर डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिनमें निदेशकः श्री संजय जैन (वाणिज्य), श्री आशु कालिया(कार्मिक एवं प्रशासन), श्री एन0के0 मिश्र निदेशक(तकनीकी), श्री स्वतंत्र कुमार तोमर(वित्त)।


मुख्य अभियन्ता अशोक सुन्दरम, श्री पी0के0 सिंह, श्री मुनीश चोपडा, श्री गुरजीत सिंह।

इसके अतिरिक्त श्री अभिषेक सिंह, श्री मौं अरशद(अधीक्षण अभियन्ता), श्री सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, श्री प्रशान्त सोनी, श्री सौरभ मंगला, श्री महेश कुमार एवं अन्य अधिशासी अभियन्ताओं ने भी जन-सुनवाई में सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here