Sunday, March 29, 2026

जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ फाइनल में पहुंची



नित्य संदेश ब्यूरो

पानीपत। सफीदो क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ की गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीम ने रविवार को हुए मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

रविवार को हुए पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें देव शर्मा ने 40, रिहान ने 39, अरनव ने 37 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में चेतन और विशांत को तीन-तीन विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सफीदो क्रिकेकट एकेडमी की टीम 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। इसमें अभय सिंह ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में देव को दो, अभय और आरव को दो-दो विकेट मिले। दूसरे मैच में जींद क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.5 ओवर में 131 रन बनाए। इसमें सादिया ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नीरव को 4, लक्ष्य और कार्तिक को दो-दो विकेट मिले। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीता। इसमें भाविक ने 40, दक्ष ने 39 रन का योगदान दिया। तीसरे मैच में जीटीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 201 रन बनाए। इसमें रितिन ने 53, मन्नु ने 40, आयुष ने 41 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में समीर ने तीन और विशु ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पानीपत की टीम ने 17.1 ओवर में 140 रन ही बना सकी। इसमें गेंदबाजी में केशव ने दो, कार्तिक ने दो विकेट लिए। आयोजन सचिव पवन और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को दोनों वर्ग में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment