Sunday, March 22, 2026

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अपने समर्थकों सहित राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की

नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अपने समर्थकों सहित राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह त्यागी ने की। इस अवसर पर उनके साथ उनकेपुत्र, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सहित सैकड़ों समर्थकों ने भी रालोद का दामन थामा। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने पर सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चौधरी जी के विचारों एवं किसान हितों की नीतियों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

मुख्य बिंदु:
• जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी जी ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की
• अमरीश त्यागी जी सहित परिवार एवं समर्थकों का शामिल होना
• पूर्व मंत्री अशोक यादव जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का रालोद में प्रवेश
• चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में पार्टी लगातार हो रही मजबूत
• किसान, युवा एवं रोजगार के मुद्दों पर रालोद की नीतियों में बढ़ता विश्वास

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख साथियों के नाम:
• श्री के सी त्यागी
• श्री अमरीश त्यागी
• श्री अशोक यादव

रालोद में शामिल होने वाले साथी प्रमुख रूपस
श्री संजय बिंदल,
श्री नितिन त्यागी,
श्री आभाष त्यागी,
श्री प्रशांत त्यागी,
श्री विनय त्यागी (बिट्टो),
श्री शांतनु,
श्री मनोज त्यागी,
श्री देवेंद्र प्रधान (रोजा जलालपुर),
श्री यतीश त्यागी,
श्री अवनीश निवाड़ी,
श्री जितेंद्र निवाड़ी,
श्री सतीश मित्तल (चेयरमैन),
श्री अभिषेक त्यागी,
श्री विनोद त्यागी,
श्री गौरव महलवाला,
श्री बिशन दिन्धर,
श्री प्रेमचंद त्यागी (डुहाई),
श्री राजकुमार त्यागी (मोरटा),
श्री कृपाल सिंह (डिग),
श्री खुशवाज अंसारी,
श्री देवपाल हरित,
श्री इमरान इलाही,
श्री तारिक प्रधान,
श्री नरेंद्र त्यागी (अच्छेगा),
श्री अनिल देव (केरल) एवं उनकी टीम,
श्री गगन त्यागी,
श्री विश्वबंधु सैनी,
श्री सुरेंद्र नागर,
श्री मुकुल प्रधान,
श्री हरेंद्र एडवोकेट,
श्री अभिषेक त्यागी (हापुड़),
श्री हरिराज प्रधान,
श्री अक्षय भाटी,
श्री जुनैद फरीदी,
श्री हिमांशु रेडरा,
श्री कुलदीप प्रधान,
श्री अवनीश हिसाली,
श्री योगेंद्र एडवोकेट,
श्री दुजेंद्र (बहादरपुर),
श्री मास्टर जगदेव,
श्री अशोक त्यागी (भादरपुर),
श्री अनिल त्यागी (नोएडा),
श्री संजय (नेहरू नगर),
श्री अमरीश त्यागी,
श्री मास्टर मीर सिंह,
श्री इंसाद पहलवान,
श्री तपेश चौधरी (शामली)।
श्री पीताम्बर सिंह त्यागी ( राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी ब्राह्मण किसान महासभा)
श्री रणवीर सिंह डागर एडवोकेट गाजियाबाद 
श्री दिनेश कुमार अग्रवाल
श्री शशांक त्यागी

अंत में, सभी नव-प्रवेशी साथियों का राष्ट्रीय लोकदल परिवार में स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की गई कि उनके जुड़ने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

मेरठ से मुख्य रूप से आतिर रिज़वी (प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), संगीता दोहरे (प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच), अक्षय अतलपुर, आशीष उर्फ़ पिंटू, मेहरपाल काकरान, जयवीर सिंह नामित सभासद बहसूमा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment