Thursday, March 12, 2026

शोभित विश्वविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज, शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मोदिपुरम, मेरठ द्वारा एमएसएमई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (पीपीडीसी), मेरठ के सहयोग से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त (एमएसएमई) द्वारा प्रायोजित था। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन छात्र एंकर मुस्कान कुमारी (बीबीए, छठा सेमेस्टर) एवं दीपु शर्मा (बीबीए, चौथा सेमेस्टर) द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जो ज्ञान, सकारात्मकता और प्रगति का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए।

पहले सत्र में उद्यमिता का परिचय एवं प्रेरणाह्व विषय पर प्रो. (डॉ.) अनुज गोयल ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व, नवाचार की आवश्यकता तथा आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

दूसरे सत्र में ह्लव्यावसायिक अवसरों की पहचान एवं मार्गदर्शनह्व विषय पर प्रो. (डॉ.) अशोक गुप्ता, डीन अकादमिक, शोभित विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने तथा उन्हें सफल व्यवसाय में परिवर्तित करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

तीसरे सत्र में ह्लवित्तीय साक्षरता एवं सरकारी योजनाएँह्व विषय पर प्रो. (डॉ.) विकास गुप्ता, निदेशक, नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन तथा उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में संवादात्मक चर्चा एवं प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के एसोसिएट प्रोफेसर एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवनीश त्यागी ने किया। इस सत्र में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों के साथ सक्रिय रूप से संवाद किया और उद्यमिता से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ तथा उन्हें भविष्य में उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया

No comments:

Post a Comment