Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 17, 2026

प्री.पीएचडी पाठ्यक्रम के नवांगतुक शोधार्थियों के दीक्षारंभ समारोह का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में प्री.पीएचडी पाठ्यक्रम के नवांगतुक शोधार्थियों के दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष की औपचारिक अनुमति के पश्चात कार्यक्रम का शुरू हुआ। तत्पश्चात विभागाध्यक्ष एवं  समस्त शिक्षकगणों द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इसके बाद संचालक सुमित देशवाल द्वारा विभागाध्यक्ष, शिक्षगणों, अतिथिगणों व समस्त नवागंतुक शोधार्थियों का औपचारिक स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम का परिचय डॉ. भूपेन्द्र द्वारा किया गया। इसी क्रम में डॉ मुनेश कुमार द्वारा समस्तजनों का स्वागत करते हुए 'दीक्षारंभ समारोह' के महत्व पर प्रकाश डाला गया और कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गई। आपके द्वारा विभाग की रीति-नीति एवं संकाय के समस्त सदस्यों का परिचय प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम के आधार स्तंभ प्रो० संजीव कुमार शर्मा का अकादमिक परिचय कराने के साथ राजनीति विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डालने के साथ-साथ विभाग के नियमों से नवीन शिक्षार्थियों को अवगत कराया गया। तदोपरांत समस्त पूर्व संकाय सदस्यों, वर्तमान संकाय सदस्यों, कार्यालय कर्मचारियों और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का परिचय कराया गया। इसी क्रम में विभाग की प्रमुख उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए। 



इसके पश्चात समस्त नवागंतुक विद्यार्थियों को अपना संक्षिप्त परिचय प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया। इसी क्रम में विभाग में अध्ययनरत शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा भी अपना परिचय कराया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रो. अतवीर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के महत्व व समृद्धि का तुलनात्मक विवेचन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो० वाचस्पति मिश्र ने राजनीति विज्ञान विभाग के समस्त संकाय सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए नवागंतुकों का सहृदय स्वागत किया गया।


तत्पश्चात विभागाध्यक्ष प्रो० संजीव कुमार शर्मा जी द्वारा आशीर्वचन प्रदान करने का आग्रह किया गया। माननीय प्रो० संजीव कुमार शर्मा ने मंच पर आसीन गणमान्यों का स्वागत करते हुए नवागंतुकों को विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की उपलब्धियों से अवगत कराया। विभाग की सराहना करने के साथ ही उन्होंने  सभी से मैत्रीपूर्ण सामंजस्य स्थापित करते हुए निरंतर प्रगति करने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। डॉ सुषमा रामपाल द्वारा धन्यवाद् ज्ञापन किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here