Thursday, March 19, 2026

प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर सुप्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी एवं शैलेंद्र जायसवाल होंगे नियुक्त

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को कुलपति कार्यालय, भूतल स्थित कमेटी हॉल में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की पूर्व बैठक दिनांक 08 जनवरी 2026 के कार्यवृत्त की संपुष्टि की गई। इसके साथ ही दिनांक 18 मार्च 2026 को आयोजित विद्वत परिषद के निर्णयों को अनुमोदित किया गया। विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक दिनांक 09 मार्च 2026, वित्त समिति की बैठक दिनांक 17 मार्च 2026 तथा भवन समिति की बैठक दिनांक 18 दिसंबर 2025 के कार्यवृत्त की भी संपुष्टि की गई। कार्य परिषद ने 59 शोधार्थियों को शोध उपाधि (पीएच.डी.) प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर सुप्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी एवं शैलेंद्र जायसवाल को एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य, डिप्टी रजिस्ट्रार सत्य प्रकाश, प्रोफेसर अनिल मलिक, प्रोफेसर विजय जायसवाल, प्रोफेसर अजय विजय कौर, डॉ. यशवेंद्र वर्मा, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. प्रमोद कुमार, इरशाद मोहम्मद खान तथा प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment