Thursday, March 19, 2026

“नवनिर्माण के 9 वर्षः संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि” कार्यक्रम, नौ दिवसीय मेला एवं विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में मा0 मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन/प्रभारी मंत्री श्री धर्मपाल सिंह एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में नौ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मा0 प्रभारी मंत्री, मा0 जनप्रतिनिधियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिलाधिकारी द्वारा मा0 प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों का मां दुर्गा की मूर्ति एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। मा0 प्रभारी मंत्री द्वारा नौ दिवसीय मेला एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी नवनिर्माण के 9 वर्ष विकास की गति अपार, डबल इंजर सरकार का उद्घाटन किया गया। मा0 प्रभारी मंत्री व मा0 जनप्रतिनिधियो द्वारा मेला एवं सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा सराहना व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 9 वर्षों की विकासगाथा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म तथा “उत्तर प्रदेश-उत्सव प्रदेश” की थीम पर बनी लघु फिल्म “समृद्धि के प्रवेश द्वार” का प्रभावी प्रदर्शन किया गया, जिसने विकास यात्रा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी सरकार के उ0प्र0 में 9 वर्ष पूरे हो गये। देश और उत्तर प्रदेश की राजनीति का यह स्वर्णिम युग है। डबल इंजन की सरकार ने विकास को गति व दिशा देने का काम किया है। देश के मा0 प्रधानमंत्री कर्मयोगी है और उ0प्र0 के मा0 मुख्यमंत्री जन्म योगी है। यह योगियो की सरकार है, इस सरकार में जो कहा जाता है वह पूरा किया जाता है। पहली कैबिनेट बैठक में किसानो का 01 लाख रूपये का कर्जा माफ किया गया। उ0प्र0 बीमारू राज्य न होकर भारत की तरक्की का ग्रोथ इंजन बन गया। प्रति व्यक्ति आय में बढोत्तरी हुई है। आज हम कह सकते है कि उ0प्र0 बदल चुका है। उ0प्र0 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनोमी का लक्ष्य 2029-30 में पूरा कर लेगा।



उन्होने कहा कि वर्ष 2017 में 02 एक्सप्रेसवे थे जबकि आज 22 एक्सप्रेसवे है। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण शीघ्र होने वाला है। वर्ष 2017 में उ0प्र0 में 02 एयरपोर्ट थे आज 16 संचालित है और 08 एयरपोर्ट निर्माणाधीन है। देश की पहली रैपिड रेल का उद्घाटन मा0 प्रधानमंत्री जी मेरठ में कर चुके है। आज उ0प्र0 सांस्कृति व धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। सडक, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा स्वच्छ पेयजल, विद्युत, कृषि, पशुपालन, उद्योग के लिए उ0प्र0 सर्वोत्तर राज्य है। उन्होने कहा कि जब कानून ठीक होता है तो विकास अपने आप हो जाता है। योगी सरकार की दो प्राथमिकताएं उ0प्र0 का सर्वागीण विकास करना और सुरक्षा प्रदान करना है। 

आज मेरठ विकास की श्रृंखला में नंबर वन है। मेरठ खेती, उद्योग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, खेल, पढाई, स्वास्थ्य, शिक्षा इन सबमें आगे बढ रहा है। 9 वर्षों में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखा है। उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन एवं सांस्कृतिक पुर्नजागरण के नये आयाम स्थापित कर रहा है।

मार्च 2017 से दिसंबर 2025 तक गैंगस्टर अधिनियम के तहत लगभग 14,580 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त की गईं। 22,306 इनामी अपराधियों को जेल भेजा गया। 85,118 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट और 977 अपराधियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। चिन्हित माफिया गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी करते हुए 35 माफिया और 94 सहयोगियों को आजीवन कारावास तथा दो अपराधियों को मृत्युदंड की सजा दिलाई गई।




आधुनिक और तकनीक आधारित पुलिसिंग
प्रदेश में 2017 में जहां 4 विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं थीं, वहीं अब 12 प्रयोगशालाएं क्रियाशील हैं और 6 नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। सभी 75 जिलों में साइबर क्राइम थाने स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2017 से अब तक पुलिस विभाग में 2,19,199 से अधिक भर्तियां की गईं। वर्तमान में 44,000 से अधिक महिलाएं उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा हैं।

महिला सुरक्षा और सम्मान

मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है। 19,839 महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई और 9,172 महिला बीटों का गठन किया गया। महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण में 98.90 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण और पर्यटन

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज, चित्रकूट और नैमिषारण्य जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों का व्यापक विकास किया गया है। वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटक आगमन में देश में प्रथम स्थान पर रहा। अयोध्या दीपोत्सव में दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ने प्रदेश को वैश्विक धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया है।

निवेश और उद्योग का नया युग

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं और लगभग 60 लाख रोजगार अवसर सृजित हुए हैं। उत्तर प्रदेश 96 लाख से अधिक इकाइयों के साथ देश का सबसे बड़ा एमएसएमई हब बन चुका है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 197 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

एक्सप्रेस-वे और कनेक्टिविटी में क्रांति

वर्ष 2017 में जहां केवल 2 एक्सप्रेसवे थे, वहीं अब प्रदेश में 22 एक्सप्रेसवे संचालित, निर्माणाधीन या प्रस्तावित हैं। देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। वाराणसी में देश का पहला मल्टी-मॉडल टर्मिनल स्थापित किया गया है, जिससे जल, थल और रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिली है।

एविएशन और एयरपोर्ट विकास

प्रदेश में वर्तमान में 16 हवाई अड्डे संचालित हैं, जिनमें 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे शामिल हैं। 8 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य चल रहा है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का पहला राज्य होगा।

कृषि उन्नति और किसान कल्याण

वर्ष 2016-17 में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र से राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2.96 लाख करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 6.95 लाख करोड़ रुपये हो गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3 करोड़ 12 लाख किसानों को 99 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। सिंचित क्षेत्र 82 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 105 लाख हेक्टेयर हो गया है।

गन्ना किसानों के लिए रिकॉर्ड भुगतान

अप्रैल 2017 से फरवरी 2025 तक गन्ना किसानों को 3,12,928 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड भुगतान किया गया। गन्ने का क्षेत्रफल 20.54 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 28.61 लाख हेक्टेयर हो गया। एथेनॉल उत्पादन 42 करोड़ लीटर से बढ़कर लगभग 187 करोड़ लीटर हो गया है।

आत्मनिर्भर युवा और रोजगार

निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 49.86 लाख से अधिक टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 25.80 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और लाखों युवाओं को रोजगार मिला।

स्टार्टअप और नवाचार

उत्तर प्रदेश आज भारत का चौथा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। प्रदेश में 21 हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं द्वारा संचालित हैं। प्रदेश में एआई मिशन, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1.06 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। 39,885 बीसी सखियों के माध्यम से 42,711 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लेनदेन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 26.81 लाख बेटियां लाभान्वित हुईं और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 5.20 लाख से अधिक बेटियों के विवाह संपन्न कराए गए।

सामाजिक सुरक्षा और गरीब कल्याण

प्रदेश में 67.50 लाख वृद्धजन, 26.81 लाख निराश्रित महिलाएं और 11.57 लाख दिव्यांगजन पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2017 में जहां पेंशन 300 रुपये प्रतिमाह थी, वहीं अब यह बढ़कर 1000 रुपये प्रतिमाह हो चुकी है और अप्रैल 2026 से इसे 1500 रुपये प्रतिमाह किए जाने का निर्णय लिया गया है।

डिजिटल सुशासन और ईज ऑफ लिविंग

ई-साथी मोबाइल एप पर आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र सहित 24 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं। 2066 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। प्रोजेक्ट गंगा के माध्यम से 20 लाख ग्रामीण और अर्धशहरी घरों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाने का लक्ष्य है।

गरीब कल्याण और खाद्य सुरक्षा

प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। डीबीटी के माध्यम से 31 विभागों की 191 योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, निवेश, सामाजिक न्याय और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था, निवेश और विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। नवनिर्माण के ये 9 वर्ष उत्तर प्रदेश को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में अग्रसर करने वाले निर्णायक वर्ष हैं।

मेरठ से दिल्ली नमो भारत मैट्रो का संचालन हो रहा है। मेरठ में एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेरठ मैट्रो का संचालन हो रहा है।

मेरठ में रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे तथा चारो ओर हाईवे निर्माण एवं संचालन से बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित हुई। जिससे उद्यम, व्यापार, सुगम आवागमन से मेरठ के विकास की रफ्तार तेज हुई।

पूर्ण हो चुकी परियोजनाएं
300 से अधिक ग्राम पंचायतो में आधुनिक लाईब्रेरी स्थापित की गई, जिसमें बडी संख्या में प्रतियोगिओ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ में सफलता प्राप्त की गई।
ग्राम पंचायत के स्तर पर शैक्षिक स्तर सुदृढ करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत में आधारशिला लैब की स्थापना कराई गई।
मेरठ में रू0 22 करोड से अधिक लागत के केन्द्रीय पुस्तकालय का निर्माण किया गया।
रू0 16 करोड से अधिक लागत की एलएलआरएम मेडिकल परिसर में लेक्चरर थियेटर केन्द्रीय पुस्तकालय भवन का निर्माण किया गया।
रू0 19 करोड से अधिक लागत की जनपद न्यायालय परिसर में 14 कक्षीय न्यायालय भवन का निर्माण कराया गया।
रू0 47 करोड से अधिक लागत से मेरठ पुलिस लाईन में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण किया गया ।
रू0 33 करोड से अधिक लागत की छठी वाहिनी पीएसी में आवासो का निर्माण किया गया।
रू0 8 करोड से अधिक लागत की अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण किया गया।
रू0 17 करोड की लागत से छठी वाहिनी पीएसी में बैरक का निर्माण किया गया।
रू0 10 करोड से अधिक लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय ग्राम दादरी में निर्माण किया गया।

निर्माणाधीन कार्य-

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जल्द ही लोकार्पण किया जायेगा।
मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय सलावा निर्माण कार्य प्रगति पर है, जल्द ही लोकार्पण किया जायेगा।
रू0 39 करोड से अधिक लागत की एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में ओपीडी ब्लॉक निर्माणाधीन है।
रू0 333 करोड से अधिक लागत से पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मेरठ में आवासीय/अनावासीय भवन निर्माणाधीन है।
मेरठ में 04 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है।
मवाना में रू0 83 करोड से अधिक लागत से 220 के0वी0 उपकेन्द्र का कार्य निर्माणाधीन है।
बेसिक शिक्षा के 60 विद्यालयो को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, जिलाधिकारी डा0 वी0के सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, बीएसए 
आशा चौधरी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment