Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 29, 2026

अवैध हथियारों की साथ तीन गिरफ्तार ,दो तमंचे एक देसी रिवॉल्वर बरामद



गुलाम नबी

नित्य संदेश किठौर। उच्चाधिकारियों के निर्देश अनुसार चलाए गए अवैध शस्त्र अभियान में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, इनके कब्जे तीन अवैध असलाह बरामद किए हैं। पुलिस ने करवाई करते हुए जेल भेजा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किठौर पुलिस ने एसएसपी सहित उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को अवैध असलाह बरामद करने का अभियान चलाया। जिसमें अलग अलग स्थानों से चेकिंग के दौरान तीन लोगों को हिरासत से लिया गया और उनके कब्जे से अवैध असलाह और कारतूस बरामद किए गए। इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार ने बताया पकड़े गए आरोपियों में लीलू पुत्र ओम प्रकाश निवासी माछरा, पंजाब सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी कासमपुर माछरा , जानेअलम पुत्र इस्लाम राधना का रहने वाला हैं।लीलू और जाने आलम से एक एक तमंचा एक कारतूस 315 बोर जबकि पंजाब सिंह से एक देसी रिवॉल्वर 32 बोर एक कारतूस के साथ बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हैं जेल भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here