Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 31, 2026

सेंट्रल मार्किट का भविष्य सुप्रीम कोर्ट के आदेश में, फैसले को लेकर व्यापारियों में असमंजस

तरुण आहूजा

नित्य संदेश, मेरठ। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्किट का भविष्य अब अदालत की चौखट पर टिका हुआ है। लंबे समय से चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और मामला देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। 1 अप्रैल को संभावित फैसले को लेकर व्यापारियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कभी रौनक और भीड़भाड़ के लिए प्रसिद्ध रही सेंट्रल मार्किट आज अनिश्चितता के साए में है। व्यापारी इस सोच में डूबे हैं कि क्या मार्किट फिर से अपनी पुरानी पहचान और चमक वापस पा सकेगी या नहीं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह फैसला न केवल उनके व्यवसाय बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति पर असर डालेगा। सभी की निगाहें अब कोर्ट के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई हैं, जो सेंट्रल मार्किट के भविष्य की दिशा तय करेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here