मेरठ। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार ट्रस्ट महानगर के तत्वाधान में शहीद आज़म भगत सिंह, सुखदेव व शहीद राजगुरू की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर पैठ बाजार लालकुर्ती, मेरठ कैन्ट स्थित शहीदे आजम महान स्वतंत्रता सैनानी भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर उनके एवं उनके दोनों साथियों के चिर स्मरणीय महान बलिदान को स्मरण करने हेतू पुष्पांजलि, विन्दयाजली एवं दीप दान करके श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
सभा में सर्वप्रथम शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा को दुग्ध से अभिषेक कर तथा मालयार्पण करते हुए नमन किया गया। दीप दान कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर ने बताया कि भगत सिंह जी का जन्म 28 सितंबर 1907 ई० को एक सिक्ख परिवार में हुआ था उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। शहीदे आजम भगत सिंह को सादर नमन में वंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लालकुर्ती पैठ एरिया के सभी व्यापारी उपस्थित रहे। सभी व्यापारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के साथ मिलकर शहीदे आजम भगत सिंह को याद करते हुए उनके बताए हुए पद पर चलने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के महामंत्री दिनेश चन्द जैन ने बातया हम उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। महान क्रान्तिकारी को श्रद्धापूर्वक अर्पित करते हुए लाल कुर्ती पैंठ एरिया के अध्यक्ष पुनीत शर्मा, ट्रस्ट के मंत्री दीपेंद्र कुमार जैन, महेश चंद गुप्ता, सुनील शर्मा, कुनाल जी, प्रिंस अग्रवाल, यशवंत यादव जिला युवा अधिकारी, नरेन्द्र त्यागी तथा पैठ के व्यापारीगण सभी उपस्थित हुए।
No comments:
Post a Comment