Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 22, 2026

हाइड आउट कैफे पर कार्यवाही तो इनके 3 हाइड आउट कैफे एक जिम ओर दो होटल पर लापरवाही क्यों?


                                                 

तरुण आहूजा 
नित्य संदेश, मेरठ। ईद के मौके पर एक बार फिर “नई सड़क स्थित हाइड आउट कैफे” विवादों के केंद्र में आ गया है। नाबालिग युवक-युवतियों की मौजूदगी और बिना आईडी के केबिन टाइप कमरे उपलब्ध कराने के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां 500 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से कमरे दिए जाते हैं, जिससे अवैध गतिविधियों की आशंका बढ़ रही है। ईद के मौके पर भी वहां जमकर विवाद हुआ! बताया जा रहा है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक युवती के भाई द्वारा कैफे में मारपीट की घटना सामने आ चुकी है, जिसके बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि शिकायतें पहले भी की गई थीं, यहां तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 

अब जब मामला फिर उछला है, तब पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं! शिकायत होने के बाद कैफे संचालक तुषार ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा था! कि कुछ लोग और पत्रकार उनसे रंजिश रखते हैं, क्योंकि उन्होंने फ्री में खाना खिलाने को इनकार किया था। अब सवाल ये है अगर कोई पत्रकार आया और फ्री खाना खाया तो क्यों? वहीं, दूसरी ओर एक कथित ऑडियो भी वायरल होने की चर्चा है, जिसमें कैफे संचालक की माता जी द्वारा पुलिस को पैसे देने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

सबसे बड़ी बात इस कैफे संचालक तुषार के शास्त्री नगर में ही 3 हाइड आउट कैफे एक जिम ओर दो होटल अन्य स्थानों पर भी बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और भी गंभीर होता जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या इस बार प्रशासन ठोस कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल, क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखने को मिल रहे हैं। 

वही केसरिया हिंदू वाहिनी राष्ट्रीय सचिव ( महिला मोर्चा) की पूजा रावत का कहना है कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन नौचंदी पुलिस ने कार्यवाही की बजाए मामला खाना पूर्ति कर ठंडे बस्ते में डाल दिया! अब वह जल्द ही मुख्यमंत्री जी से मिलने का समय लेंगी!

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here