Breaking

Your Ads Here

Monday, March 30, 2026

छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत समस्त वर्गों के पात्र छात्र-छात्राओ हेतु छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा अपराह्न 4:00 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया गया। यह कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज के सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थीगणों ने लाइव देखा। 

प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता,शिक्षा जारी रखने का प्रोत्साहन आदि अवसर प्रदान करती है। यह छात्रवृत्ति प्रतिभाशाली या जरूरतमंद विद्यार्थियों के ट्यूशन फीस किताबें और आवास जैसे शैक्षिक खर्चों को कम करने में लाभकारी होती है,इस लाभ से सभी विद्यार्थीगण बिना आर्थिक तनाव के पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के संकाय सदस्य व सभी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here