Breaking

Your Ads Here

Monday, March 30, 2026

जनसुनवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश


नित्य संदेश ब्यूरो 
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्विक रिस्पॉन्स टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरतने के भी निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here