अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। नगर के मोहल्ला कैलाशपुरी में समाजसेवियों ने शहीद दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी विनीत अहलावत ने कहा कि शहीदों ने अपनी जान पर खेलते हुए देश को आजाद कराया है आज उन्हीं की देन है जो आजाद घूम रहे हैं और अच्छी हवा खा रहे हैं हमें उन्हें याद करना चाहिए और उनके पद चोन पर चलना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से नीरज राठी, विनीत अहलावत, सोनू चौधरी, हिमांशु राठी, दीपक जाट, शुभम चाहल, मोहित पोसवाल, ओरियन लांबा, लक्ष्मी चौधरी, लकी चौधरी आदि लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment