Breaking

Your Ads Here

Friday, March 27, 2026

हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मेरठ में मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर रोष प्रकट किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई तथा पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की गई।


ज्ञापन में कहा गया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है। दोषियों को कठोर सज़ा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके और प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अध्यक्ष आरिफ इदरीसी ने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और इंसाफ मिलने तक आवाज़ उठाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष वसीम अल्वी, संरक्षक हाजी ग़ज़नफर अल्वी, सचिव टोन्नी उर्फ शहज़ाद इदरीसी, उप सचिव आबिद अल्वी, सदस्य इक़बाल इदरीसी, उमर कुरेशी, नदीम इदरीसी, समर खान, शादाब राणा, सुएब राणा, जावेद सिद्दीकी, चाँद अल्वी आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here