Breaking

Your Ads Here

Friday, March 27, 2026

"साइबर सिक्योरिटी" विषय पर किया गया सेमिनार का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ एवं 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के कमांडिंग आफिसर कर्नल सौरभ डिमरी के निर्देशन पर "साइबर सिक्योरिटी" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया मुख्य वक्ता के रूप में शोभित विश्वविद्यालय मेरठ से डॉक्टर ऋषि यादव एवं लेफ्टिनेंट डॉक्टर कुलदीप कुमार ने साइबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान दिया। 

मुख्य वक्ता डॉ ऋषि यादव ने बोलते हुए कहा कि आजकल के व्यस्त समय में हम एक छोटी सी गलती की वजह से किसी भी साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं हमें किस प्रकार इसे बचाना है। और यह भी बताया कि किस प्रकार साइबर अपराध करने वाले दिन-ब-दिन अपनी नई-नई टेक्नोलॉजी का उसे इन गलत कार्यों के लिए कर रहे हैं और दंड के क्या-क्या प्रावधान है उसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में बोलते हुए दूसरे वक्ता लेफ्टिनेंट डॉक्टर कुलदीप कुमार द्वारा भी साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी पर विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि यदि इस तरह की कोई घटना आपके साथ हो जाती है यह आप किसी साइबर अपराध के शिकार हो जाते तो आप तुरंत 1930 पर फोन करें। 

इस कार्यक्रम के संयोजक सूबेदार विद्यानंद यादव रहे एवं आज के कार्यक्रम के आयोजन में आयोजन की सहभागिता सूबेदार विनोद कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान नायब सूबेदार पंकज कुमार, हवलदार हरीश, हवलदार सी एच एम पी एस रेड्डी, हवलदार नरेश, हवलदार सी एच एम कारण, हवलदार कुलदीप, हवलदार सी एच एम श्रीकांत आदि का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here