Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 19, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में द लीन स्टार्टअप पर अतिथि व्याख्यान आयोजित




 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ । स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के अंतर्गत आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स द्वारा एक महत्वपूर्ण अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से ह्लद लीन स्टार्टअप इन प्रैक्टिस: पिवोटिंग, बूटस्ट्रैपिंग और मूल्यों को खोए बिना स्केलिंग पर वास्तविक सबकह्व विषय पर आयोजित हुआ। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ता के रूप में सुश्री प्राची प्रेमी (अध्यक्ष झ्र महिला विंग, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मेरठ एवं संस्थापक, प्राची फूड्स प्राइवेट लिमिटेड) ने शिरकत की। उन्होंने अपने उद्यमी जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्टार्टअप की चुनौतियों का सामना किस प्रकार किया जाए और सीमित संसाधनों के साथ भी व्यवसाय को सफल बनाया जा सकता है। व्याख्या के उपरांत एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने स्टार्टअप से जुड़ी बाधाओं, फंडिंग रणनीतियों तथा महिला उद्यमियों के लिए कार्य-जीवन संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। 


प्रो. (डॉ.) पद्मा मिश्रा (कार्यवाहक डीन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स) ने छात्रों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम, इनक्यूबेशन सुविधाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सारिका अभय (सदस्य सचिव एवं ईडीसी समन्वयक) ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गौरव कुमार शर्मा (इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल समन्वयक) ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को ह्यनौकरी चाहने वालेह्ण के बजाय ह्यनौकरी प्रदाताह्ण बनाना है।इस अवसर पर इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक एवं प्रबंधन सहित विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here