नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में एक भव्य कविता प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी अनोखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
छात्रों ने हिंदी व अंग्रेजी कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जो दर्शकों का दिल जीत गईं। नर्सरी व एलकेजी के बच्चों ने "Roses are red" और "आम फलों का राजा है" जैसी कविताएँ भावपूर्ण ढंग से सुनाईं। वहीं, यूकेजी की होनहार छात्राएँ अफिया, इकरा और ऐराह ने "फूलों से नित हँसना सीखो..." कविता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आराधना, दीप्ति एवं पल्लवी भारद्वाज आदि शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। उप प्रधानाचार्या प्रभा राव ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा सभी छात्रों की प्रतिभा की खूब सराहना की। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।यह आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास व कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने में पूर्णतः सफल रहा।

No comments:
Post a Comment