Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 29, 2026

‘हनुमान जयंती’ पर रेंज में 65 शोभायात्राएं व 137 होंगे कार्यक्रम

 


-2215 पुलिसकर्मी सम्भालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी, संवेदनशील और मिश्रित क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भगवान हनुमान की जयन्ती 02 अप्रैल को मनायी जाएगी। इस अवसर पर मन्दिरों मे भजन-कीर्तन-पूजा-अर्चना के उपरान्त शोभायात्रा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया जाएगा।


हनुमान जयन्ती पर होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी द्वारा कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए गए है। शोभायात्रा व कार्यक्रमों के आयोजकों से समयान्तर्गत गोष्ठी आयोजित करके सकुशल व शान्तिपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली जाए। जुलूस/शोभायात्रा के मार्गों का चिन्हांकन कर समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जाए। जनपद के अन्तर्गत विभिन्न शहरों, कस्बों तथा मोहल्लों में पूर्व में गठित शान्ति समितियों की बैठक आयोजित कर सम्भ्रान्त नागरिकों, शान्ति समितियों, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त कर लिया जाए। त्यौहार रजिस्टर तथा रजिस्टर न०-8 का अवलोकन स्वयं कर लें। विगत वर्षो में यदि कोई भी विवाद सामने आया हो और अभी तक उसका निस्तारण न हो पाया हो तो जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका त्वरित समाधान कराना सुनिश्चित करें, किसी नई परम्परा की अनुमति न दी जाए।



अभी से तैयार कर ली जाए योजना

पिछले 05 वर्षो में हनुमान जयंती के अवसर पर यूपी-112 के EVENT LOG का अध्ययन कर उत्पन्न होने वाली समस्याओं-घटित घटनाओं का ASSESSMENT कर आकस्मिक घटनाओं के दृष्टिगत अभी से (Contingency Plan) योजना तैयार कर ली जाए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शोभायात्रा निकलने वाले मार्गों पर फ्लैग मार्च करा लिया जाए।


ड्यूटी में लगी पुलिसकर्मियों की संख्या

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 05 अपर पुलिस अधीक्षक, 23 सीओ, 85 निरीक्षक, 362 उप निरीक्षक, 555 मु.आ., 770 आरक्षी एवं 415 होमगार्ड-पीआरडी व 01 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। हनुमान मन्दिरों की संख्या-288 है, जिनमें मेरठ-95, बुलन्दशहर-113, बागपत-26, हापुड़ में 54 है। परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड में 65 शोभायात्राएं व 137 अन्य कार्यक्रम (पूजा अर्चना, भण्डारा आदि) होना प्रस्तावित है।


इन स्थानों को किया गया चिन्हित

शोभायात्रा के मार्ग में पडने वाले 57 स्थानों को संवेदनशील/ हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। जिनमें जनपद मेरठ में 07, बुलन्दशहर में 37 व हापुड़ में 13 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। परिक्षेत्र के जनपद मेरठ में 20, बुलन्दशहर में 26, बागपत में 05 एवं हापुड़ में 15 कुल 65 शोभायात्राए तथा मेरठ में 69 बुलन्दशहर में 36, बागपत में 05 एवं हापुड़ 27 कुल-137 अन्य कार्यक्रम (पूजा अर्चना, भण्डारा आदि) होना प्रस्तावित हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here