- व्हाइट डाॅट शास्त्रीनगर और मेरठ साउथ वाॅरियर्स के बीच खेला जा रहा था मैच
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर आयोजित की जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में बुधवार को दूसरा मैच व्हाइट डाॅट शास्त्रीनगर और मेरठ साउथ वाॅरियर्स के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर व्हाइट डाॅट शास्त्रीनगर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
मेरठ साउथ वाॅरियर्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में 10 रन के स्कोर पर इंजमाम हुसैन (6 रन) सत्यम चैहान की गेंद पर प्रशांत को कैच थमा बैठे। पांचवे ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज विश्वेन्दर चैधरी (19 रन) निर्देश बसौया की गेंद पर शाॅट उछाल बैठे जिसे लपकने में हर्ष त्यागी ने कोई गलती नहीं की। इसके बाद अनुराग गौतम और अराध्य यादव ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। 64 रन के स्कोर पर अनुराग गौतम (20 रन) विकास का शिकार बने, उनका कैच वासुदेव ने पकड़ा। अराध्य यादव (25 रन) भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं रूक पाए और निर्देश बसौया की एक गेंद को समझने में चूक गए और बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर चैतन्य पराशर के सुरक्षित दस्तानों में सिमट गयी। टीम संकट में थी मगर पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सिद्धार्थ यादव कुछ और ही ठान कर आए थे और उन्होंने आते ही गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाना शुरू कर दिया। 177 रन के स्कोर पर टीम का पांचवा विकेट सिद्धार्थ यादव के रूप में गिरा जिन्हें प्रशांत ने काॅट बिहाइंड आउट करा दिया। सिद्धार्थ यादव ने 10 चैके और 2 छक्के की मदद से 40 गेंद पर 73 रन बनाए। दूसरे छोर से अंकुर मलिक ने जिम्मेदारी संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ा रहे थे। लेकिन विनीत पंवार 1 रन बनाकर प्रशांत की गेंद पर शशांक दीप के हाथों कैच आउट हो गए। अंकुर मलिक ने 19 गेंद पर महत्वपूर्ण 33 रन बनाए और अंकुश नागर (1 रन) के साथ नाबाद लौटे। मेरठ साउथ वाॅरियर्स ने छहः विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। व्हाइट डाॅट शास्त्रीनगर के गेंदबाज प्रशांत चैधरी और निर्देश बसौया ने दो-दो और सत्यम चैहान व विकास ने एक-एक विकेट लिया।
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे व्हाइट डाॅट शास्त्रीनगर के सलामी बल्लेबाज तैयार हो ही रहे थे की अचानक बारिश शुरू हो गयी। निर्धारित समय तक इंतजार करने के बाद मैच रेफरी ने बारिश के कारण मैच को आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया। मेरठ साउथ वाॅरियर्स और व्हाइट डाॅट शास्त्रीनगर के बीच एक-एक अंक बांट दिया गया।
गुरूवार को लीग का पहला मैच दोपहर दो बजे से बीबीसी एलाइट और मेरठ कैंट कमांडोज के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम छह बजे से क्रिक गिरी चैंप्स और मेरठ साउथ वारियर्स के बीच होगा। मैच का लाइव प्रसारण आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment