Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 31, 2026

“विज्ञानोत्सव 2026” का समापन कला और संस्कृति के भव्य प्रदर्शन के साथ हुआ


 


अंतिम दिन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक रचनात्मकता के उत्सव को समर्पित रहा

 

नित्य संदेश ब्यूरो

 

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय विज्ञानोत्सव 2026” का कलासंस्कृतितकनीक एवं खेल के भव्य प्रदर्शन के साथ सफल समापन हुआ। यह मेगा टेक्नो-कल्चरल एवं स्पोर्ट्स फेस्ट ब्रेनक्रिएटिविटी एंड एनर्जी – टेककल्चरल एंड स्पोर्ट्स इवेंट्स” थीम पर आधारित रहाजिसमें देशभर के छात्र-छात्राओं ने अपनी नवाचार क्षमतातकनीकी कौशल और रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

 

प्रातःकालीन सत्र में सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा डॉ. आशिमा के समन्वयन में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने नृत्यसंगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं एवं अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति का मनमोहक प्रदर्शन किया। इसके उपरांत सत्यजीत रे ऑडिटोरियम में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का भावनात्मक शिखर उस समय देखने को मिला, जब विश्व प्रसिद्ध सारंगी वादक एवं संगीतकार उस्ताद कमाल साबरी ने अपनी मधुर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई, भावनात्मक अभिव्यक्ति एवं तकनीकी दक्षता का अद्भुत संगम देखने को मिला। उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।





समापन समारोह के दौरान पाँच दिवसीय आयोजन में आयोजित विभिन्न तकनीकीखेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उत्कृष्टतानवाचार एवं टीम भावना का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति श्रीमती स्तुति नारायण कक्कड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में पोनूसावमी मेहेन (वाइस प्रेसिडेंट – GIO यूरोप) एवं साजू जैकब (सॉलिसिटर  यूके एवं जर्मनी) की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया तथा प्रतिभागियों को प्रेरित किया।




आयोजन की सफलता के उपलक्ष्य में भव्य डीजे नाइट का आयोजन किया गयाजिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्ण वातावरण में विज्ञानोत्सव 2026” की सफलता का जश्न मनाया। आयोजन संयोजक डॉ. मुकेश रुहेला ने सभी समन्वयकोंशिक्षकोंस्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को शुभकामनाएँ दीं।



इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के डीनशिक्षक एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. (डॉ.) मनोज कपिलडॉ. शर्वण कुमार गर्गप्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्राडॉ. मुकेश रुहेलाडॉ. आशिमाडॉ. हिमांशु अग्रवालडॉ. निखिल राठीडॉ. दिव्या मिश्राडॉ. श्वेताडॉ. संजीवडॉ. अमित किशोरमयंक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here