Tuesday, March 31, 2026

ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने भारत का पहला ऑक्सीजन बढ़ाने वाला फैन एयरो ओ2 पेश किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद। ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, जो अमेरिकी डॉलर 3 बिलियन के सीकेए बिरला ग्रुप का हिस्सा है, उसने आज एयरो 2 नाम का एक नया और खास प्रोडक्ट लॉन्च किया। यह एक ऐसा सीलिंग फैन है जो सिर्फ हवा नहीं देता है, बल्कि हवा में ताजगी भी लाता है। यह फैन पेटेंटेड बायो- ऑक्सी प्लाज्मा आयन+ टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह भारत का पहला ऐसा फैन है जो हवा में ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करता है। इसका मकसद खासकर शहरों के आधुनिक घरों में हवा को ज्यादा साफ, ताज़ा और ऊर्जा से भरपूर बनाना है।

ओरिएंट इलेक्ट्रिक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सी.ई.ओ रविंद्र सिंह नेगी ने कहा, आज शहरों में ग्राहक अपने घरों के अंदर मौजूद स्वास्थ्य के अदृश्य खतरों को लेकर बहुत सतर्क हैं। जहरीली गैसों से लेकर एयर-कंडीशन्ड कमरों में ऑक्सीजन के कम होते स्तर तक, इन खतरों से निपटने के लिए वो ऐसे समाधान चाहते हैं, जो न केवल हवा को फ़िल्टर करें, बल्कि रखरखाव की परेशानी के बिना हवा की क्वालिटी में सुधार भी करें। एयरो 2 हमने इसी मांग को पूरा करने के लिए पेश किया है। यह पेटेंटेड बायो-ऑक्सी प्लाज़्मा टेक्नोलॉजी के साथ हाई-परफ़ॉर्मेंस कूलिंग प्रदान करता है। यह फैन बाजार की इस महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा करते हुए घर के अंदर की हवा को 24/7 डीटॉक्सिफ़ाई और ऑक्सीजनेट करने का एक आसान और जीरो मेंटेनेंस वाला तरीका है। आजकल शहरों में रहने वाले लोग ज़्यादातर घर में रहना पसंद करते हैं, खासकर बंद और एसी वाले कमरों में, जहां हवा भारी और घुटन भरी लग सकती है। इसके साथ ही पेड़ों की कमी और हवा में बढ़ते एक्यूआई से सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है, जो लोगों के लिए चिंता की बात है। इस समस्या का आसान समाधान एयरो 2 प्रदान करता है। यह घर की हवा में ऑक्सीजन बढ़ाता है, जिससे स्वच्छ हवा मिलती है, थकान कम होती है और शरीर तरो-ताजा बनता है। यह पेटेंटेड बायो-ऑक्सी प्लाज्मा आयन+ टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो हवा में मौजूद गंदगी जैसे पीएम2.5, धुआं और छोटे-छोटे कीटाणुओं को कम करता है। इससे घर की हवा साफ, हल्की और ज्यादा ताज़ा हो जाती है।

एनएबीएल से मान्यताप्राप्त लैब में किए गए टेस्ट में पाया गया कि यह फैन 8 घंटे में हवा में ऑक्सीजन का स्तर 90प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। यह नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों को 75प्रतिशत तक कम करता है। साथ ही, यह हवा में मौजूद 99.99प्रतिशत तक कीटाणुओं को खत्म करता है और घर की हवा की गुणवत्ता को 60प्रतिशत तक बेहतर बनाता है। यह फैन 38 वॉट के बीएलडीसी मोटर और 1200 मिमी के खास डिज़ाइन वाले ब्लेड के साथ आता है, जो बहुत कम आवाज के साथ 250 क्यूबिक सेंटीमीटर तक एक समान और तेज हवा फेंकता है। इसका मॉडर्न डिज़ाइन आज के घरों के इंटीरियर के साथ काफी अच्छा लगता है। इसमें एडजस्टेबल कैनोपी, पॉइंट एनीवेयर रिमोट और रिवर्स रोटेशन विंटर मोड जैसी सुविधाएं भी हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग को आसान बनाती हैं।। इसका बायो ऑक्सी प्लाज्मा आयन+ सिस्टम एयर सर्कुलेशन फंक्शन के बिना भी काम कर सकता है, ताकि हर तरह के मौसम, जैसे एसी या ठंडे मौसम में भी हवा में पर्याप्त ऑक्सीजन बनी रहे।और इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें ज़्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं पड़ती। एयरो 2 के साथ, ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड सीलिंग फैन को एक नए स्तर पर ले जा रहा है। अब यह सिर्फ हवा चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हवा को बेहतर बनाने का काम भी करता है। इससे कंपनी यह दिखा रही है कि वह बदलते भारतीय घरों के लिए नई और आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले बेहतर प्रोडक्ट देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

No comments:

Post a Comment