Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 12, 2026

सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, क्षेत्र में शौक की लहर



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। महाभारत कालीन सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी धर्मपाल गिरी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके देहांत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मपाल गिरी पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से मंदिर में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे थे। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय भगवान शिव की आराधना और श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित किया। 

उनके सानिध्य में मंदिर की धार्मिक परंपराएं निरंतर आगे बढ़ती रहीं। वे सरल स्वभाव, सौम्य व्यवहार और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी थे। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी उनका विशेष सम्मान करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि धर्मपाल गिरी ने मंदिर को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को अविस्मरणीय बताया। उनके निधन से मंदिर परिवार और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here