Sunday, February 15, 2026

ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री बनें लियाकत मंसूरी

 


-क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित हुई ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। छीपी टैंक वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव तोमर और संचालन कादिर खान ने किया।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जिला महामंत्री शिव कुमार शर्मा को संगठन विरोधी कार्य करने पर जो नोटिस दिया गया था, उसका उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जो अनुशासनहीनता है, इसलिए शिवकुमार शर्मा को संगठन से पदमुक्त किया जाता है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि प्रदेश उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी को संगठन में जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा जाए और उन्हें सर्वसम्मति से जिला महामंत्री के पद पर चुना गया। सभी ने उन्हें बधाई दी है।


28 फरवरी को मनाया जाएगा होली मिलन समारोह

सर्वसम्मति से एक और निर्णय लिया गया है कि 28 फरवरी को होली मिलन का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसका संचालन ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय लेखाकार एडवोकेट मनोज कुमार कश्यप करेंगे।


बैठक में ये पदाधिकारी रहें मौजूद

इस अवसर पर बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री रामबाबू दूबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी, प्रदेश सचिव अशोक सोम, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी यशपाल तोमर, विनोद गोस्वामी, राष्ट्रीय लेखाकार एडवोकेट मनोज कुमार कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment