Sunday, February 15, 2026

दूसरों को डराने के लिए नहीं, बल्कि अपनी राष्ट्र की सुरक्षा और शक्ति के लिए हिन्दू हो रहा संगठित: मूलचंद बंसल



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर की गिंदौड़िया धर्मशाला में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग व्यवस्था प्रमुख नीरज ने संघ की सौ वर्षों की यात्रा के बारें में बताया। संघ की स्थापना आद्य सर संघचालक डा. केशव बलिरामराम हेडगेवार ने 1925 में हिन्दू एकता और भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए की थी।  

सौ वर्षों में संघ ने समाज के हर क्षेत्र में सेवा के नये सोपान तय किए हैं.. संघ देशभक्त और अनुशासित व्यक्तियों का निर्माण करता हैं.... जो देश और समाज के लिए अनुकरणीय कार्य करते हैं.... जिला संचालक धर्मेश ने संघ के पंच प्रण पर मार्गदर्शन करते हुए कुटुबं प्रबोधन, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य, पर मार्गदर्शन किया... कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व जिला प्रचारक सचिन ने अपने ओजस्वी उद्बोधन और संचालन से कार्यक्रम को बांधे रखा... पूर्व प्रधानाचार्य पदमसेन मित्तल व मूलचंद बंसल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि हिंदू केवल एक धर्म नहीं बल्कि एक संस्कृति है और जीवन जीने की कला है..! 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और आयोजन समिति के सदस्यों को नगर कार्यकारिणी ने पटके पहनाकर व भगवान् श्री राम लला के चित्र देकर सम्मानित किया.... कार्यक्रम के आयोजन में नगर कार्यवाह गौरव, सह नगर कार्यवाह अर्चित, जिला संपर्क प्रमुख मनोज, जिला सह व्यवस्था प्रमुख संजीव, नगर विद्यार्थी प्रमुख, चरणजीत, बस्ती प्रमुख विकास,पर्यावरण प्रमुख मनोज, धर्मजागरण प्रमुख राजू,, बौद्धिक प्रमुख विजय, संपर्क प्रमुख प्रेम का सहयोग रहा..! 

कार्यक्रम में सचिन अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन अमित मोहन टीपू, कांता,देवेंद्र दबथला,गौरव गर्ग, कपिल लौहरें, पंकज मित्तल, संजय शर्मा, दीप, तेजस, के. पी.स्कूल के शशांक भाटी, राहुल कुमार, के.वी. स्कूल के विनय गुप्ता, विपुल, धर्मवीर त्यागी, उपाध्यक्ष संजीव बंसल, गांधी स्मारक कालेज के सचिन त्यागी, श्री खाटू श्याम समिति से राजीव बंसल, आदि सैकडो़ लोग उपस्थित रहें..!

No comments:

Post a Comment