Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 12, 2026

यूनिटी एजुकेशन हब ने किया जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। यूनिटी एजुकेशन हब (खिदमत वेलफेयर सोसाइटी) द्वारा हैदर पब्लिक स्कूल, श्याम नगर में जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन इस्माइल स्कॉलर्स स्कूल की मैनेजर अर्शी आलम ने किया। हैदर पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. एस. परवीन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। अपने अध्यक्षता भाषण में मोहम्मद अल्ताफ अंसारी (P.E.S.) ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी और उसके विभिन्न आयामों के बारे में मार्गदर्शन दिया। मुख्य अतिथि डॉ. उजमा सिद्दीकी (एमबीबीएस, गोल्ड मेडलिस्ट) ने मेडिकल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि कैप्टन कपिल शर्मा ने एनडीए और शिपिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

डॉ. तबिश फरीद ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन देते हुए लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व को समझाया, जबकि डॉ. अबुबकर अंसारी ने शिक्षा की अहमियत पर बल दिया।

कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच जीके प्रतियोगिता का फाइनल राउंड कराया गया। इसमें माय पब्लिक स्कूल (शास्त्री नगर), एम.ए.एच. स्कूल (अहमद नगर), समर स्कूल (गोला कुआं), अलहीरा स्कूल (श्याम नगर), हैदर पब्लिक स्कूल, इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज, आर.आई.एफ. एकेडमी आदि विद्यालयों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तर (क्विज़) सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संजय जोशी, मौलाना अब्दुल अहद, यूनिटी एजुकेशन हब की निदेशक शबीह फातिमा सिद्दीकी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही अध्यापिकाएं नशरा कोकब, वाइज़ा खान, शेहपर अंसारी, फरहीन, एमन समर आदि उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. ए. रिज़वी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here