नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डा० लता कुमार के नेतृत्व में साइबर पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय साइबर स्वास्थ्य क्लब के तत्वावधान में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट अनुराधा ने, द्वितीय स्थान कैडेट साक्षी ने तथा तृतीय स्थान कैडेट तनुष्का ने प्राप्त किया । इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा सुरक्षित इंटरनेट के तरीकों और आवश्यकता को प्रदर्शित करते हुए पोस्टर का निर्माण किया गया । एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने कैडेट्स को सुरक्षित इंटरनेट दिवस से परिचित कराया और सभी को इंटरनेट का प्रयोग तर्क के साथ करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने एनसीसी कैडेट को इंटरनेट के प्रयोग करने सम्बंधी सावधानियों से परिचित कराया। कार्यक्रम में सार्जेंट आँचल रानी, तनुषा, महक, साक्षी, सलोनी आदि कैडेट उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment