Thursday, February 12, 2026

खेलोत्सव की श्रृंखला में शिक्षक एवं शिक्षकणेत्तर वर्ग के लिए म्यूजिकल चेयर एवं लेमन रेस प्रतियोगिता का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहरलाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में खेलोत्सव की श्रृंखला में शिक्षक एवं शिक्षकणेत्तर वर्ग के लिए स्टेज के सामने म्यूजिकल चेयर एवं लेमन रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप की अध्यक्षता में किया गया। शिक्षक वर्ग में म्यूजिक चेयर में असिस्टेंट प्रोफेसर सीमा सैनी प्रथम स्थान, असिस्टेंट प्रोफेसर शुभा मालवीय द्वितीय स्थान एवं असिस्टेंट प्रोफेसर नीतू गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। 

लेमन रेस शिक्षक वर्ग प्रतियोगिता में असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति प्रथम स्थान, असिस्टेंट प्रोफेसर रुबी द्वितीय स्थान एवं मोहिनी तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑफिस स्टाफ में म्यूज़िकल चेयर में महिमा प्रथम स्थान, अंशु बंसल द्वितीय स्थान एवं प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। ऑफिस स्टॉफ में लेमन रेस में अंशु बंसल प्रथम स्थान, प्रियंका द्वितीय स्थान एवं महिमा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम सयोजिका प्रोफेसर विनीता गुप्ता, स्पोर्ट्स क्लब कोऑर्डिनेटर सिद्धी गुप्ता, सदस्य गरिमा, प्रीति एवं स्पोर्ट्स कोच सेजल चौधरी ने किया तथा इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की डीन प्रोफेसर राखी त्यागी, संजीव महेश्वरी, राजकुमार त्यागी, प्रोफेसर ज्योत्सना, असिस्टेंट प्रोफेसर शुभा मालवीय, असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा राय, असिस्टेंट प्रोफेसर कालिंदी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ कीर्ति अग्रवाल, रूचि गुप्ता एवं सीमा सैनी, जानवी चौधरी इत्यादि प्रवक्ताएं एवं छात्राएं उपस्थित रही। विजेता छात्राओं को 13 फरवरी को खेलोत्सव दिवस में पुरस्कृत किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment