राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। सीसीएसयू के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग की शोधार्थी रेखा सोम ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की सहायक आचार्या (हिंदी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
गौरतलब है कि यह परीक्षा प्री-मेन्स एवं साक्षात्कार तीन चरणों
में आयोजित की गई थी। रेखा ने कठिन परिश्रम और मेहनत से सफलता प्राप्त करके विभाग एवं
विवि का मान बढ़ाया है। रेखा सोम, वर्तमान में प्रो. नवीन चंद्र लोहनी (कुलपति, उत्तराखण्ड
मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी) के निर्देशन में शोधरत है। प्रो. नवीन चंद्र लोहनी
एवं प्रो. संजीव कुमार शर्मा (विभागाध्यक्ष हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग) तथा
विभाग के शिक्षकों डॉ. अंजू, डॉ. विद्यासागर सिंह, डॉ. प्रवीन कटारिया, डॉ. यज्ञेश
कुमार व प्रशांत शर्मा कार्यालय अधीक्षक ने इस उपलब्धि के लिए रेखा सोम को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment