Saturday, November 22, 2025

मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मवाना। क्षेत्र के ढिकोली में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात हुई इस घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई, जब उन्होंने महिला को पंखे से लटका पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।


मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है, जिसका विवाह गांव निवासी नितिन से अप्रैल 2025 में हुआ था। बताया गया है कि नेहा किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। उसने देर रात अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर मारपीट और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। मायके पक्ष का कहना है कि इसी तनाव के कारण नेहा ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार, इस संबंध में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment