Saturday, November 22, 2025

भाकियू 26 को करेगी जिला मुख्यालय का घेराव

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को जिला मुख्यालय मेरठ का घेराव किया जाएगा। किसान दिवस में जिलाधिकारी के न पहुंचने पर पूर्व घोषित अगले सप्ताह के घेराव की घोषणा पर अम्ल करते हुए भाकियू संगठन ने ये निर्णय लिया है, साथ ही किसान संबंधी समस्याओं का निस्तारण न होने की परिस्थिति में किसान अनिश्चितकालीन आंदोलन कर सकते है। गौरतलब है कि 26 नवंबर को दिल्ली आंदोलन के भी 5 साल पूरे होंगे। उसकी वर्षगांठ भी किसान जिला मुख्यालय पर बनाएंगे। हजारों की संख्या में किसान जिला मुख्यालय का घेराव करने अपने कंबल, रजाई, गद्दे लेकर पहुंचेगा।

No comments:

Post a Comment