Thursday, November 6, 2025

रजवाहे टेल तक सिंचाई हेतु पानी नहीं पहुंचने से किसान नाराज


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को गंगा मेले से लौटते ही किसानों ने रजवाहो और टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने की सूचना देते हुए इस समय सिंचाई हेतु पानी की बेहद आवश्यकता बताते हुए फसल बुवाई की चिंता व्यक्त की।

बताया कि 24 अक्टूबर में किसान दिवस में 5 तारीख का रजवाहे में पानी छोड़े जाने का आश्वाशन सिंचाई विभाग द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष किया गया था एक दिन अधिक होने के बावजूद भी सिंचाई हेतु सिंचाई विभाग पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा हे जिससे किसान की गेहूं फसल बुवाई प्रभावित होने की पूर्ण संभावना बनी हुए हे जिससे किसान चिंतित हे और बेहद परेशान हे जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किसानों की समस्या को तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वीके सिंह से फोन वार्ता हुए दो दिन में रजवाहो में पानी न छोड़े जाने की स्थिति में आंदोलन करने की बात कहते हुए दो दिन में पानी छोड़े जाने की मांग की जिसपर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशाषी से वार्ता कर जल्द समाधान कराने का आश्वाशन दिया। 

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने इस दौरान अधिशाषी अभियंता विकास त्यागी को भी दिन में पानी उपलब्ध कराए जाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी और दो दिन में पानी नहीं मिलने पर नहरों में आंदोलन की चेतावनी दी और बताया कि हम किसान समस्याओं को लेकर एकजुट हे आंदोलन के रस्ते पर जाने को तैयार हे।

No comments:

Post a Comment