नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रालोद के प्रदेश महासचिव एवं सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान के प्रभारी रणवीर दहिया ने प्रदेश सरकार द्वारा की गई 30 रुपया गन्ना बढ़ोतरी पर हर्ष व्यक्त किया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में किसानों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में यह एक प्रयास है। इस बढ़ोतरी से किसानों को अवश्य राहत मिलेगी।
No comments:
Post a Comment