Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 18, 2025

सपा ने दीपक गिरी को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद से हटाया


-पूनम पंडित के साथ हुई थी सगाई, मवाना में महिला ने दो दिन पहले किया था हंगामा

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी को पार्टी ने पद से हटा दिया। दीपक की दो दिन पहले कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित के साथ सगाई हुई थी। दीपक ने सगाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया में पोस्ट की थी। इसके अगले दिन यानी 16 अक्टूबर को एक महिला दुर्वेश कुमारी (38) मवाना में दीपक के घर पहुंच गई। वहां उसने हंगामा कर दिया। महिला ने 26 मिनट का एक वीडियो फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इसमें उसने दीपक पर 4 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया।

मामले की शुरुआत दीपक गिरी (38) की सगाई के साथ हुई। दीपक ने दो दिन पहले बुलंदशहर की रहने वाली कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से सगाई की। पूनम पंडित किसान आंदोलन से चर्चाओं में आई थीं। पूनम ने कांग्रेस के टिकट पर 2022 में बुलंदशहर की स्याना सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गईं। बुलंदशहर में सगाई के बाद पूनम और दीपक दोनों ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कीं। तस्वीरें सामने आने के बाद ही एक महिला दीपक के घर पहुंच गई। उसने खूब हंगामा किया। कहा कि दीपक की प्रेमिका है। दीपक ने शादी करने का वादा किया था। वह 4 साल से उसके साथ रह रहा है। मवाना में जब दीपक के घर पर महिला ने हंगामा किया तो बवाल मच गया। इस घटनाक्रम के बाद दीपक ने वीडियो जारी कर सफाई दी। दावा किया कि महिला का पति भी उसके साथ आया था। उनके बीच विवाद बढ़ गया था, जिसका हम लोगों ने एक घंटे तक समझौता कराया।

महिला का दावा, दीपक साथ रहता था
महिला का कहना है कि गंगासागर इलाके के एक मकान में दीपक और हम साथ रहते थे। 2021 में हमने यह मकान लिया था। इसी मकान में दीपक गिरी ने बहुत गलत किया। पहले उसने 4 साल टार्चर किया। मुझे ब्लैकमेल किया। जोर जबरदस्ती करता था।

महिला का एग्रीमेंट आया सामने
हंगामा करने के बाद दीपक गिरी का महिला के साथ एक एग्रीमेंट सामने आया है। यह एग्रीमेंट 16 अक्टूबर को किया गया है। जिसमें लिखा है कि महिला का अपने पति से तलाक होने के बाद दोनों शादी कर लेंगे। वह किसी दूसरी लड़की के साथ शादी नहीं करेगा। महिला मेरठ के पराग दुग्ध संघ में अधिकारी हैं। वर्तमान में वह मेरठ के गंगासागर में रहती हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here