नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। गन्ना मूल्य में वृद्धि होने से किसानों में खुशी का माहौल है। बुधवार को भाकियू अराजनैतिक संगठन की एक बैठक कर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का आभार जताया।
पदाधिकारियों ने कहा कि इससे गन्ना किसानों को काफी लाभ होगा। उन्होंने मूल्य वृद्धि को ऐतिहासिक बताया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्धि का फैसला स्वागत योग्य है। इस निर्णय से गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आगमी वर्षों में भी मिलों को भरपूर गन्ना मिलता रहेगा। इस फैसले से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ का अतिरिक लाभ लाभ होगा, साथ ही साथ किसानों को रबी की फसलों में 50% अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।
संगठन के लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर गन्ना मूल्य बढ़ाने का निवेदन किया था। इसके लिए संगठन सीएम योगी आदित्यनाथ, गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अमित चौधरी छड़िया, डॉ. इदरीश, श्रीपाल, अतुल त्यागी, शाहरूख, जॉनी त्यागी, जगमाल पाल, सचिन त्यागी, राजन, अमित कुमार, संदीप, शिवम त्यागी, हर्ष सिद्ध आदि किसान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment