Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 30, 2025

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित नवनीत नागर का स्वर्गवास


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित नवनीत नागर का गत रात्रि हृदय गति रुकने से निधन हो गया, आज उनका अंतिम संस्कार ब्रजघाट पर किया गया।

पंडित नवनीत नगर कांग्रेस पार्टी में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके कार्य से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता संतुष्ट थे, लेकिन आज कांग्रेस पार्टी को गहरा आघात लगा है, क्योंकि पंडित नवनीत नागर कांग्रेस पार्टी के लिए हर वक्त तैयार रहते थे। पार्टी संगठन में अनेक पदों पर रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की थी, पंडित नवनीत नागर अविवाहित थे, लेकिन आज कांग्रेस पार्टी में एक ऐसे मजबूत स्तंभ को खो दिया है जो हमेशा ही कांग्रेस पार्टी के हितों की बात करते थे। आज उनका अंतिम संस्कार ब्रजघाट पर किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर पंडित नवनीत नगर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here