अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामराज चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह का राष्ट्रीय गौ सेवा संघ उत्तर प्रदेश टीम के पदाधिकारियों ने स्वागत सम्मान किया।
राष्ट्रीय गौ सेवा संघ उत्तर प्रदेश टीम के पदाधिकारियों ने चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह को गाय माता की प्रतिमा व पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया।वहीं राष्ट्रीय गौ सेवा संघ उत्तर प्रदेश टीम के जिलाध्यक्ष मेरठ विकास बालियान ने नवागत चौकी इंचार्ज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आप गरीब जनता के प्रति न्याय पूर्ण व लोकप्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा आम जनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ उत्तर प्रदेश टीम के जिलाध्यक्ष मेरठ विकास बालियान,जिला सचिव मेरठ विशाल राठी,विजय सिंह तोमर जिला उपाध्यक्ष मेरठ, राहुल कुमार जिला महामंत्री मेरठ, मिडिया प्रभारी मेरठ अर्जुन देशवाल व पत्रकार रामअवतार राणा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment