Friday, September 5, 2025

विस चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द घोषित होगी: राजकुमार भाटी

 


न‌ित्य संदेश ब्यूरो

मवानासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने पूर्व विधायक प्रभूदयाल वाल्मीकि के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का ऐलान किया गया


राजकुमार भाटी ने बताया कि पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपनी पूरी रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है। इस बार समाजवादी पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी और इन्हें बदलने की योजना नहीं है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान में देशभर में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल फोटो खिंचवाने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और वास्तविक मदद करने में विफल रहे हैं। इस वजह से स्थानीय जनता ने भाजपा नेताओं से मदद लेने से इंकार कर दिया है। 


वहीं, समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लगातार बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित कर रहा है और पीड़ित लोगों के समर्थन में खड़ा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से आह्वान किया कि वे आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं, ताकि प्रदेश में विकास और सुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

No comments:

Post a Comment