Friday, September 5, 2025

करीब तीस लाख की लागत से होगा सीसी मार्गो का निर्माण

 


-सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने काटा फीता

नित्य संदेश ब्यूरो

सरूरपुरक्षेत्र के ग्राम नानू फतेहपुर एवं बुबकपुर में सिवालखास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने करीब तीस लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र के सर्वसमाज के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।


शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद ने नानू फतेहपुर गांव में सीसी मार्ग जो कि करीब बीस लाख रुपये की लागत से बनेगा, उसका फीता काटा। इसके साथ ही गांव बुबकपुर में करीब दस लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी मार्ग का भी उद्घाटन किया। क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद ने इस मौके पर कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर नौफ़िल प्रधान, राशिद नंबरदार, इसरार, खालिद, जाहिद त्यागी, श्रीओम, संदीप, निसार, अभिषेक कसाना, रामबीर, अख्तर, आशु, ओमकार, इंद्रजीत, सुनील, भगवत, लुकमान कालंद, शहजाद पूठ, परवेज प्रधान, जलीस पूठ आदि मौजूद रहे।


बच्चों के साथ बिताया विधायक ने वक्त

क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्यों का शुभारम्भ करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद शिक्षक दिवस को नहीं भूले। फैज ए आम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे विधायक गुलाम मोहम्मद ने बच्चों के साथ अपना समय बिताया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बच्चों को देखकर अपने पुराने दिन याद आते है और बच्चों में वक्त बिताकर दिल को सुकून मिलता है।

No comments:

Post a Comment