Monday, September 29, 2025

दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एक मोटर कंपनी द्वारा सोमवार को अपनी प्रमुख सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) परियोजना समर्थ के अंतर्गत महत्वपूर्ण और सराहनीय सामाजिक पहल की गई।


यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के अधिकारीगण एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सीएसआर गतिविधि नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सार्थक और सशक्त कदम है। दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम में न केवल उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाया है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और स्वावलंबन की ओर अग्रसरित किया है।


मेरठ और गाजियाबाद में वितरित की गई चेयर

इस पहल के अंतर्गत मेरठ और गाज़ियाबाद में कुल 80 अत्याधुनिक ऑटोमेटेड व्हीलचेयर प्रत्येक जिले में 40-40 व्हीलचेयर, अनुमानित कुल लागत 45 लाख, यानी प्रति व्हील चेयर लगभग 52,000 निःशुल्क प्रदान की गईं।

No comments:

Post a Comment