Monday, September 29, 2025

प्रजातंत्र व्यवस्था का आधार मतदान है: प्रो. अंजू

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नाकोत्तर महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा विधान परिषद के चुनाव के संदर्भ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप द्वारा की गई। संचालन एवं संयोजन प्रोफेसर विनीता गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. अंजू (प्रवक्ता, राजनीति विज्ञान विभाग) के द्वारा विधान परिषद की चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया गया। प्राचार्य द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया कि प्रजातंत्र व्यवस्था का आधार मतदान है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. राखी त्यागी, प्रोफेसर पूनम सिंह, डॉक्टर फातिमा हसन, डॉक्टर प्रीति सिंह, डॉक्टर मोनिका गर्ग, रुचि गुप्ता, उमा जोशी, नजमा आदि प्रवक्ताएं उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment